फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के चंवर गांव में बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने कमरे में गमछे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने बलिया जनपद के एक युवक पर बेटे को ब्लैकमेल कर डराने-धमकाने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि चंवर गांव निवासी आदित्य यादव (24) ने देर रात घर के कमरे में गमछे के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता वीरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि बलिया जनपद का एक युवक उनके पुत्र आदित्य को ब्लैकमेल कर बार-बार रुपये मांगता था। इससे वह काफी परेशान था और उसने कई बार उसे पैसे भी दिए थे। इसी मानसिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

घटना के बाद मां सुशीला देवी के रोने-बिलखने से घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे। आदित्य दो भाइयों में छोटा था और लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता था। वह कुछ दिन पहले ही किसी कार्य से घर आया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें