फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से युवती की मौत: शव गांव पहुंचते ही भड़का परिजनों का आक्रोश, आरोपी सिपाही को बुलाने की मांग पर अड़े

Thu, 05 Nov 2026 10:31 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले में विषाक्त पदार्थ खाने से युवती की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद घरवाले शव आरोपी के घर के सामने रखकर उसे और उसके परिजनों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी के घर विषाक्त पदार्थ खाने से युवती की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार की रात करीब आठ बजे शव लेकर गांव पहुंचे परिजनों ने उसे घर के सामने रख दिया। वे आरोपी सिपाही को मौके पर बुलाने और उसके परिजनों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस पूरी रात गांव में डटी रही। बृहस्पतिवार सुबह तक गांव में पुलिस बल तैनात रहा।

इस संबंध में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने शव घर के सामने रखा है। दोनों पक्षों के घर आमने-सामने होने के कारण शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मौके पर मौजूद है। परिजनों को समझाया गया है। शव का अंतिम संस्कार सिधागर घाट पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें