रामकरन सेतु से गंगा में कूदा युवक
- फोटो : सोशल मीडिया।
इसके बाद उसने वीडियो में एक गाना भी गाया, उसे भी रिकॉर्ड किया। अपनी बुआ और अपने बहन का नाम भी वीडियो में लिया। प्रेमिका के भाई का नाम लेते हुए कहता है कि भैया आपकी बहन ने हमें मारा है...इसे याद रखिएगा। इसके बाद में पुल की रेलिंग पर मोबाइल रखकर उसमें वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन कर वह गंगा नदी में छलांग लगा देता है।
युवक की तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक के आधार पर युवक की शिनाख्त करने के साथ परिजनों को सूचित किया था। वायरल वीडियो के मामले पुलिस कुछ भी बतलाने से इंकार कर रही है। घटना के दूसरे दिन वाराणसी से आई एनएडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और खोजबीन जारी की।
शाम तक तलाश जारी रही लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वहीं परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ सेतु एवं गंगा घाटों पर युवक की तलाश करते दिखाई पड़े। कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि दूसरे दिन युवक की तलाश कराई गई, लेकिन अभी कुछ पता नहीं चल सका है।