फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: लड़की का नाम लेते हुए वीडियो बनवाकर युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश में जुटी दो जिलों की पुलिस

Sat, 12 Nov 2022 08:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली जिले में एक युवक ने एक लड़की नाम लेते हुए राहगीर की मदद से अपना वीडियो बनवाया और इसके बाद  पुल से गंगा में छलांग लगा दी। घटना से घबराया राहगीर मोबाइल मौके पर ही छोड़कर भाग गया।  युवक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने शनिवार को एक लड़की नाम लेते हुए राहगीर की मदद से अपना वीडियो बनवाया और इसके बाद तिरगावां सैदपुर पुल से गंगा में छलांग लगा दी। घटना से घबराया राहगीर मोबाइल मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची गाजीपुर की सैदपुर और चंदौली की बलुआ थाने की पुलिस ने मोबाइल, बाइक व आधार कार्ड से युवक की पहचान की। सूचना परिवार वालों को दी। युवक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


सकलडीहा बाजार निवासी दीपक सोनकर (22) शनिवार की शाम लगभग पांच बजे बाइक से गंगा पर बने तिरगावां-सैदपुर पुल पर पहुंचा। इसके बाद मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा। फिर उसने एक राहगीर को बुलाया और वीडियो बनाने के लिए कहा। राहगीर जब वीडियो बनाने लगा, तभी वह पुल की रेलिंग पर चढ़ा और एक लड़की का नाम लेते हुए गंगा में कूद गया। 

इस पर राहगीर मोबाइल फोन वहीं छोड़कर भाग खड़ा हुआ। अन्य राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुल से आए दिन लोगों के गंगा में कूदने की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने वहां जाल लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें