फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से वारकर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद गांव में शुक्रवार को मारपीट में बीच-बचाव करने गए युवक पर आरोपी ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए पीएचसी लाई। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवक किसी बात को लेकर अपने घरवालों से मारपीट कर रहा था। यह देख पड़ोसी वसीम अंसारी बीच-बचाव करने पहुंचा। इसी दौरान युवक ने अपने भाई को छोड़कर वसीम की गर्दन के पीछे चाकू से वार कर घायल दिया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें