फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, होली मनाने के लिए छुट्टी लेकर आया था गांव

Thu, 02 Mar 2023 06:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले में ढढ़नी-नगसर मार्ग स्थित माधोपुर गांव के पास बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शिनाख्त बैरनपुर देवा निवासी जितेंद्र राम (33) के रूप में हुई। वह बुधवार को सूरत से लौट था। ससुराल जा रहा था लेकिन मौत ने रास्ता रोक लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर जिले में ढढ़नी-नगसर मार्ग स्थित माधोपुर गांव के पास बाइक से ससुराल जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आधार कार्ड से शिनाख्त जमानिया कोतवाली के बैरनपुर देवा निवासी जितेंद्र राम (33) के रूप में हुई। घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंची तो कोहराम मच गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र बुधवार रात बाइक से ससुराल जा रहा था। माधोपुर गांव के पास पहिए के नीचे गिट्टी पड़ने से वह असंतुलित होकर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर में चोट लग गई। खून से लथपथ जितेंद्र बीच मार्ग पर दर्द से कराह रहा था। इसी दौरान राहगीरों की नजर उस पर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी।

होली मनाने के लिए आया था गांव

थानाध्यक्ष बागिश बिक्रम सिंह मौके पर पहुंच गए और तत्काल उसे अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिवार के लोग रोते- बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पिता अमर नाथ ने जितेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह बुधवार को ही सूरत से प्राइवेट नौकरी से छुट्टी लेकर होली मनाने गांव आया था।

गांव से वह अपने ससुराल महना अपनी पत्नी लालसा को लेने बाइक से जा रहा था। हादसे के बाद से ही पत्नी लालसा देवी, मां मीना देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। जबकि गांव में मातम छाया था। 
विज्ञापन

मां ने कहा था- सुबह जाना...लेकिन

सड़क हादसे में जितेंद्र की मौत से आसपास के लोगों में भी मातम छाया था। लोगों में चर्चा रही कि काश जितेंद्र ने अपनी मां की बात मान ली होती तो आज वह परिवार के साथ होता। दरअसल, जब जितेंद्र ससुराल के लिए निकल रहा था तो मां मीना देवी ने उसे मना किया था। कहा था कि आज थके हुए सूरत से आए हो, आराम कर लो। अगले दिन सुबह जाकर पत्नी को ले आना। लेकिन वह रात को ही बाइक से ससुराल के लिए चल पड़ा और हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें