कान्हा हवेली में अमर उजाला काव्य कैफे
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के पिता एएमके सिन्हा एवं मुख्य प्रायोजक रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक रामसूरत सिंह यादव एवं प्रबंधक सुरेंद्र सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अतिथियों को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक कवि के अंदर ही वह क्षमता है कि बड़ी से बड़ी बात बहुत ही बेबाकी से रख देता है। कविता की एक-एक पंक्ति गागर में सागर भर देती है। भागदौड़ भरे जीवन में इस तरह के कार्यक्रमों की सार्थकता और बढ़ जाती है। कहा कि बच्चों को कैरियर बनाने में उनकी रुचि का ध्यान रखें। जिस क्षेत्र में उनकी दिलचस्पी हो उसी तरफ उन्हें जाने देना चाहिए। अगर आप भौतिकवाद के पीछे भागेंगे तो अंधकार ही मिलेगा। आवश्यकताओं की पूर्ति तो हो जाती है लेकिन इच्छाओं की कमी नहीं।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि नई पीढ़ी की सोच भौतिकवादी होती जा रही है। हम अपने मूल से दूरी बनाते जा रहे हैं। आज आवश्यकता है ज्ञान, ध्यान और अध्ययन से जुड़ने की। ऐसे में इस तरह के आयोजन का महत्व बढ़ जाता है। अन्य अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। काव्य मंच पर आसीन एकमात्र कवियित्री पद्मिनी शर्मा, डा. अनिल चौबे, प्रियांशु गजेंद्र, शशिकांत यादव, अशोक चारण को बुके प्रदान कर स्वागत किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ तिवारी अमर ने किया।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के पिता एएमके सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव, खंड शिक्षाधिकारी उदयचंद्र राय, राजीव यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, ज्वाइंट मेडिकल फोरम के संयोजक डा. राजेश सिंह, राजकीय महिला पीजी कालेज के डा. शिवकुमार, डा. निरंजन, डा. संतन कुमार, पीजी कालेज के डा. अमित प्रताप, जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व बंशीधर, गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री बृजेश पांडेय, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर सिंह, साहित्यकार विश्वमोहन शर्मा, संजीव गुप्ता, डा. संजय राय, कमलेश सिंह लाला, प्रभाकर त्रिपाठी सहित शिक्षा, राजनीति, सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के साथ ही कई संभ्रांत नागरिकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक के तौर पर टाइटल प्रायोजक रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, पावर्ड बाय एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, श्री राधेकृष्ण ज्वेलर्स, श्री स्वीट हाउस, सह प्रायोजक एमडी होमियो लैब, रामसखी देवी मेमोरियल सेवाश्रम हास्पिटल, मां सरस्वती पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट, संगिनी ज्वेलर्स, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल, इंटेक्स लाइफ वाशिंग पाउडर, शाहफैज पब्लिक स्कूल, एएसडी माइक्रो फाउंडेशन, पाल ट्रेडिंग कंपनी (सोमानी टाइल्स), चिन्मय भारत एकेडमी, सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज, ओमजी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट, काशीनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मां कवलपती हास्पिटल मेटरनिटी एवं रिसर्च सेंटर, कमला टाइल्स एंड मार्बल (कमला सेल्स एजेंसी), मां दुलेश्वरी नेत्र चिकित्सालय, अजीत क्लाथ स्टोर के साथ ही वैन्यू पार्टनर अग्रवाल स्वीट्स (कान्हा हवेली) थे।