फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बहन के घर वैवाहिक कार्यक्रम में नहीं पहुंचा युवक, मिला शव

विज्ञापन
जंगीपुर-बहरियाबाद मार्ग पर बाघीपुर मोड़ के पास मिला युवक का शव-----मृतक रवि राजभर की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के जंगीपुर-बहरियाबाद मार्ग स्थित बाघीपुर मोड़ के पास रविवार सुबह रवि राजभर (30) का शव मिला। वह शनिवार की सुबह बहन के घर एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने की बात परिजनों से कहकर निकले थे, लेकिन वहां भी नहीं पहुंचे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक के भाई रामजीत राजभर ने तहरीर दी है कि रवि राजभर 20 जून की सुबह करीब सात बजे बहन के घर एक वैवाहिक कार्यक्रम में जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। दूसरे दिन सुबह भाई का शव बाघीपुर मोड़ के पास मिला। मृतक की पत्नी खानपुर थाना के भुवापुर निवासी पुनीता राजभर ने बताया कि शादी 2015 में हुई थी। पति रवि राजभर की शराब पीने और आए दिन विवाद करने की आदत से परेशान होकर वह बीते चार वर्षों से मायके में रह रही हैं। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुई। दंपती के दो बच्चे हैं, इनमें आठ वर्षीय पुत्री रिया और सात वर्षीय पुत्र रितेश शामिल हैं। इधर, युवक की मौत की जानकारी मिलते ही मां रामसुरती राजभर का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें