फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगंज। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में खेत की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चलाने के लिए तार बिछाते समय करंट की चपेट में आने से किसान अमीर हसन (40) की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को सुपुर्दे-ए- खाक कर दिया। रसूलपुर गांव निवासी साकिब ने बताया कि वह पिता अमीर हसन के साथ खेत पर गया था। वहां खेत में पानी भरने के लिए ट्यूबवेल चलाने के लिए मोटर तक पिता अमीर हसन तार बिछा रहे थे। तार कटा हुआ था, तार के स्पर्श में आते ही पिता अमीर हसन जमीन पर गिरकर अचेत हो गए। साकिब ने काफी सतर्कता से मोटर से तार हटाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और पिता अमीर हसन को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुरेश ने बताया कि इस घटना की कोई सूचना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें