सादात। पत्नी से अनबन होने से क्षुब्ध मीरपुर गांव निवासी अमरनाथ राम (24) ने मंगलवार को सादात रेलवे स्टेशन के उत्तरी केबिन के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि तीन भाइयों में मृतक अमरनाथ सबसे बड़ा था। वह पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता था और कुछ दिन पूर्व घर आया हुआ था। उसकी पत्नी सुषमा बीते आठ महीने से मायके में रह रही थी। शादी के बाद वह एक बार ससुराल आई थी। फिर मायके जाने के बाद आपसी विवाद के चलते उसने दोबारा ससुराल आने से मना कर दिया। विवाद को हल कराने के लिए 23 जून को पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। पुनः पंचायत की तिथि तय की गई थी। संवाद