दुल्लहपुर। शादियाबाद थाना के किशुनपुरा गांव में चोरों ने सोमवार की रात एक मकान को निशाना बनाया। चोरों ने 52000 नगदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
गांव निवासी हरकेश यादव के घर में चोर छत पर चढ़े और ताला तोड़कर घुस गए। इसके बाद बॉक्से का ताला तोड़कर 52000 नगदी और आभूषण पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पीड़ित हरकेश यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। संवाद