फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युवक पर कांच की बोतल व धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर मदरा मंझनपुर गांव निवासी युवक पर शुक्रवार की शाम चार लोगों ने कांच की बोतल और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि अलीपुर मदरा मंझनपुर गांव निवासी जितेंद्र मौर्या ने तहरीर देकर अवगत कराया कि बीते पांच नवंबर की शाम करीब छह बजे भाई विजय मौर्या पर शिवम चौबे अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर कांच की बोतल व धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें