फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तिहरे हत्याकांड के आरोपियों पर आरोप चार्ज की सुनवाई 13 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र में बीते वर्ष 2025 दिसंबर माह में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपियों पर आरोप चार्ज की सुनवाई 13 नवंबर को विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट संजय के लाल की अदालत में सुनवाई होगी। अभियोजन के मुताबिक 24 दिसंबर 2025 की रात खेलू राय पट्टी में जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय आरोपियों ने विक्की सिंह, अंकित सिंह और सौरभ सिंह की निर्मम हत्या कर दी थी। हत्याकर शव पोखरे में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। हत्याकांड के आरोपियों पर आरोप चार्ज की सुनवाई 13 नवंबर को होगी। वहीं, आरोपी नीरज सिंह द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र को बीते 31 अक्तूबर को उनके अधिवक्ता द्वारा वापस ले लिया गया। आरोप चार्ज पर सुनवाई के लिए न्यायालय ने 13 नवंबर की तिथि नियत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें