देर शाम वह दोनों साथियों को वहीं छोड़कर बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक क्षतिग्रस्त पुलिया के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में बेहतर इलाज के लिए परिजनों के युवक को मऊ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवा को परिजन शव लेकर घर पहुंचे ओर पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक दो भाइयों में बड़ा था और चेन्नई में निजी कंपनी में काम करता था। वह कुछ दिन पहले ही घर आया था। उन्होंने बताया कि हसनपुरा गांव की पुलिया तीन वर्ष से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और न ही दोनों तरफ ठोस बैरिकेडिंग की गई है, जिसके चलते यह हादसा हुआ। गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों से संपर्क किया गया था कि हादसा संबंधित तहरीर थाने पर लाकर दीजिए, जिससे आगे की विधिक कार्रवाई हो, लेकिन परिवार के सदस्य थाने पर नहीं आए। - राजू दिवाकर, थानाध्यक्ष रेवतीपुर
पुलिया के निर्माण के लिए बजट आवंटित हो चुका है। क्षतिग्रस्त पुलिया के दोनों तरफ बोर्ड लगाया गया था। लोहे के एंगल में लगे बोर्ड को ही अज्ञात लोग काटकर लेकर चले गए थे। - शालिग्राम, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग