फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर काली मंदिर के पास कासिमाबाद- गाजीपुर मार्ग पर बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार ओमप्रकाश राजभर (22) की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से कासिमाबाद जा रहे थे। ओमप्रकाश राजभर एक महीने पूर्व चेन्नई से घर आए थे। बृहस्पतिवार को पुन: चेन्नई जाना था।
विज्ञापन

कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजनारायन ने बताया कि गंगौली गांव निवासी लालचन राजभर ने तहरीर देकर जानकारी दी कि पुत्र ओमप्रकाश राजभर चेन्नई में रहकर काम करते थे। करीब एक माह पूर्व घर आए थे। रात में वह घर पर था। शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी नीतीश ने रात में पुत्र ओमप्रकाश को फोन कर बुलाया था। इसके बाद वह घर से निकला था।
नीतीश और ओमप्रकाश राजभर एक ही बाइक से कासिमाबाद जा रहे थे। बहरामपुर काली मंदिर के पास कासिमाबाद- गाजीपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ओमप्रकाश राजभर और नीतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कासिमाबाद सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इधर, गंभीर रूप से घायल नितिश का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजनारायन ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें