एनसीसी 92वीं बटालियन की ओर से आयोजित वार्षिक शिविर के छठें दिन गुरुवार को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वीएस ठक्कर ने कहा कि योगासन मनुष्य की शारीरिक और मानसिक शक्ति का विकास करता है। योगाभ्यास कर तमाम
बीमारियों से बचा जा सकता है। कहा कि योग से पाचन शक्ति सुव्यवस्थित होता है जिससे मनुष्य स्वस्थ जीवन जीता है। कमांडिंग आफिसर कर्नल आरएस मलिक ने कहा कि कैडेट राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी दें। कहा कि प्रत्येक कैडेट
को अपने कर्तव्य के बारे में जानना होगा। उन्होंने कर्तव्य के साथ अनुशासन के बारे में भी बताया। इस मौके पर कैप्टन बीबी सिंह, लेफ्टिनेंट डा. डीआर सिंह, सतीश राय, विपिन सिंह, रामनाथ, सुबेदार मेजर पल्टू राम, कमला सिंह, सुबेदार वर्मा, सूर्यबहादुर राना आदि मौजूद थे।