फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में लगी योग का पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। शहर के माउंट लिट्रा जी स्कूल के शिक्षकों ने सशक्त जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का निर्णय लिया। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कारकून ने योग के महत्व के बारे में समझया। सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड फतेउल्लाहपुर के परिसर में योग दिवस कार्यक्रम में प्रशिक्षक बृजमोहन ने योग के लाभों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रिंस गख्खर, एचआर हिमांक यादव आदि मौजूद थे। महाराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में निदेशक नवीन सिंह ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर चेयरमैन केपी सिंह, शोभा सिंह, प्रवीण सिंह, स्मिता सिंह, प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी आदि मौजूद थीं। गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में संस्थापक प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है। कार्यक्रम में डायरेक्टर रीता सिंह, आराधना सिंह, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, लल्लन सिंह, अनुराग गुप्ता, आकांक्षा, रचना, रेखा मौजूद थीं। अंत में प्रधानाचार्य आनंद कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। शाहफैज़ विद्यालय के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योगाचार्य गंगासागर चौधरी जी ने सभी को योगाभ्यास करवाया। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी व निदेशिका डॉ. मीना अधमी ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के शारीरिक शिक्षा के विद्यार्थियों ने भी जिला स्तर पर नेहरू स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास में विद्यालय के शिक्षक दिनेश राय, प्रियंका राय, श्रुति वर्मा, रूचि राय एवं योगेश तिवारी के साथ प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (प्रशासनिक) डॉ. प्रीति उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) हनीफ़ अहमद, देवेंद्र प्रजापति, विजय सिंह संतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें