फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का ढूहा गिरा दबकर श्रमिक की मौत

Fri, 01 May 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मिट्ठापारा गांव में नदी किनारे मिट्टी की खुदाई करते समय ढूहा गिरने से उसमें दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह हुई इस वारदात में मृतक के पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के चक हुसान गांव निवासी होमगार्ड खरगू बिंद का पुत्र ज्ञानप्रकाश बिंद (30) ट्रैक्टर पर मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह ट्रैक्टर के साथ जंगीपुर क्षेत्र के मिट्ठापारा गांव में नदी किनारे मिट्टी की खुदाई करने के लिए गया था। वह ऊपर की मिट्टी काटकर ट्रैक्टर-ट्राली पर लाद रहा था। इसी दौरान ऊपर मिट्टी का ढूहा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे मिट्टी के साथ ज्ञानप्रकाश ट्रैक्टर-ट्राली पर गिरकर मिट्टी में दब गया। घटना होते ही वहां मौजूद ट्रैक्टर चालक सहित अन्य मजदूर मौके से भाग हो गए।
घटना की जानकारी होते है मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से मिट्टी को हटाकर अंदर दबे मजदूर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। जैसे ही उनकी नजर मृत ज्ञानप्रकाश पर पड़ी, वह चीख-पुकार करने लगे। वहां मौजूद लोग उन्हें सांत्वना देने में जुट गए। इस मामले में पुलिस दो मजदूरों को हिरासत में लेकर थाने लाई। मृतक के पिता खरगू चौहान ने ट्रैक्टर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें