संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। वाराणसी जनपद के भोजूबीर में छत की ढलाई के दौरान सेटरिंग का काम देख रहे भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव निवासी पिंटू राम (22) की बुधवार को गिरकर मौत हो गई। शाम को शव पहुंचते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई। ग्रामीण परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
भुड़कुड़ा गांव निवासी पिंटू राम करीब दस दिन पूर्व गांव के ठेकेदार और लेबर के साथ वाराणसी के भोजूबीर में छत ढालने के लिए गए थे। काम समाप्त होने के बाद सभी मजदूर नीचे उतर गए थे। सेटरिंग का काम देख रहे पिंटू राम छत से संतुलित होकर नीचे गिर गए। मजदूर और ठेकेदार उन्हें उपचार के लिए पंडित दीनदयाल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।शव आते ही परिजनों के बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
0000000