फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ से नयी योजनाओं पर होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। क्षेत्र पंचायत कासिमाबाद की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक के सभागार में ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें कुल एक करोड़ 56 लाख रुपए से आगामी वित्त वर्ष में नयी योजनाओं पर काम किया जाएगा। कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा ग्राम प्रधानों को ब्लाक प्रमुख द्वारा ज्यादा महत्व देने के आरोप के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई। इसके बाद ग्राम प्रधान बैठक छोड़कर बाहर चले गए।
विज्ञापन

बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि करते हुए एक लाख 56 हजार करोड़ की लागत से राज्य वित्त एवं 15वां वित्त से मिली धनराशि पर नए प्रस्ताव मांगे गए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के सवालों का जवाब संबंधित विभाग के अधिकारियों की तरफ से दिया गया। बैठक उस समय हंगामेदार हो गई जब कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता के ऊपर आरोप लगाया कि जो भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं उसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सहमति नहीं ली जा रही है। इसमें ग्राम प्रधानों को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। इसके बाद उन क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी। मामला बढ़ता देख ग्राम प्रधान बैठक छोड़कर सदन से बाहर चले गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य खजुहा संतोष गुप्ता ने सदन में मांग किया कि क्षेत्र पंचायत की निधि द्वारा जो शिलापट्ट लगाए जा रहे हैं उनमें लागत की धनराशि नहीं लिखी जा रही है। लागत शिलापट्ट में हर हाल में दर्शाई जाए।
संतोष गुप्ता ने कई निर्माण कार्यों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। बैठक में मनरेगा योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 की कार्य योजना एवं लेबर बजट बनाने पर विचार किया गया। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना पर भी विचार किया गया। इस अवसर पर कुल 147 नए प्रस्ताव सदस्यों ने सदन के सामने रखे जिसे नई कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। अंत में ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास दिलाया कि जो भी धनराशि क्षेत्र पंचायत निधि के साथ उपलब्ध होगी। प्रयास होगा कि हर ग्राम पंचायत में काम कराए जाएं। किसी को असंतुष्ट नहीं रहने दिया जाएगा। बैठक में खंड विकास अधिकारी प्रमोद गुप्ता, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी एके दुबे, सहायक विकास अधिकारी पंचायत शेषनाथ यादव, संयुक्त विकास अधिकारी शैलेंद्र प्रताप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

एक भी महिला प्रतिनिधि नहीं थीं उपस्थित
कासिमाबाद। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में कासिमाबाद विकासखंड में कुल 120 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 99 ग्राम प्रधान हैं। निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों में 33 प्रतिशत महिलाएं निर्वाचित हैं। शुक्रवार की बैठक में पूरा सदन पुरुष सदस्यों एवं महिला जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों से भरा हुआ था। सदन में एक भी महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान उपस्थित नहीं थी। महिला पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें