फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ताजपुर-सुहवल मार्ग के चौड़ीकरण का नहीं शुरू हुआ कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की मंजूरी मिलने के पांच महीने बाद भी ताजपुर-सुहवल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत नहीं हो सकी है। करीब 14 किमी लंबे इस सड़क प्रोजेक्ट को नवंबर 2024 में स्वीकृति मिली थी लेकिन बजट जारी न होने के कारण निर्माण कार्य ठप पड़ा है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के अनुसार प्रोजेक्ट के लिए करीब 24 करोड़ रुपये की जरूरत है लेकिन शासन से अब तक धनराशि अवमुक्त नहीं की गई है। वहीं टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है लेकिन बजट न मिलने से कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। मार्ग की वर्तमान चौड़ाई 3.75 मीटर है, जिसे 8.5 मीटर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव है। इससे आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सकेगा लेकिन काम में हो रही देरी से आम जनता को असुविधा झेलनी पड़ रही है। टूटी-फूटी सड़क पर वाहनों को चलाना मुश्किल हो गया है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। अभियंताओं ने बताया कि मार्ग किनारे अतिक्रमण चिह्नित करने का कार्य शुरू हो चुका है। इसमें आवासीय भवन, दुकानें, स्कूल, मंदिर, रेलवे और अन्य निर्माण अतिक्रमण के दायरे में आ सकते हैं, जिन्हें जल्द हटाया जाएगा। अवर अभियंता चंदन राय ने बताया कि बजट जारी न होने के कारण चौड़ीकरण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसके लिए शासन को दोबारा पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें