फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फिरोजपुर-बारा पीपा पुल पर स्लीपर बिछाने का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। जिले में करीब छह दिन पूर्व तेज आंधी और बारिश की वजह से दो हिस्सों में बंटे फिरोजपुर- बारा पीपा पुल की मरम्मत का कार्य अब अंतिम चरण में है। पीपा पुल बनाने में 97 पीपा लगा हुआ है, जिसमें आंधी में 86 पीपे अलग हो गए थे। अब सभी पीपा को एक पंक्ति में जोड़ लिया गया है। सोमवार शाम तक युद्ध स्तर पर चले अभियान के बाद पुल पर लकड़ी के स्लीपर लगाने का काम सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। वहीं दोपहर बाद आई तेज आंधी तूफान से कुछ देर के लिए काम जरूर प्रभावित हुआ, लेकिन पीपा पुल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


लोक निर्माण खंड प्रथम के सहायक अभियंता रामवीर सिंह ने बताया कि पुल को दोबारा जोड़ने के लिए 26 मजदूरों को तैनात किया गया था। वर्तमान में लकड़ी के स्लीपर बिछाने के बाद अब केवल लोहे की चादर बिछाने और रेलिंग दुरुस्त करने का काम शेष है। अगले एक दिन के भीतर इन तकनीकी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद पुल को आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। सहायक अभियंता रामवीर सिंह और अवर अभियंता रवि प्रकाश यादव ने बताया कि जल्द ही पीपा पुल आवागमन के खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें