फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय का कार्य शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय बनेंगे। इसके लिए सीमांकन आदि की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। विकासखंड क्षेत्र में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक के कुल 153 विद्यालय हैं। इसमें दिव्यांग शौचालयों का निर्माण कार्य कराया जाना है। ब्लाक के करीब 45 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में जमीन के सीमांकन का कार्य शुरू भी हो चुका है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। पूर्व में कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में चहारदीवारी रंगाई-पुताई सुंदरीकरण, पेयजल, बिजली, शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। इसी योजना के तहत विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों की सुविधा को देखते हुए विशेष शौचालय निर्माण का निर्देश दिया गया है। शौचालय के पास रैंप की भी सुविधा होगी, जिससे दिव्यांग बच्चों को शौचालय तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सहायक विकास अधिकारी अरुण कुमार दुबे ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय के निर्माण का कार्य करीब 45 विद्यालयों में शुरू हो चुका है। विकासखंड में कुल 153 परिषदीय विद्यालय हैं और सभी विद्यालयों में यह निर्माण कार्य कराया जाना है लेकिन जहां एक ही परिसर में एक से अधिक विद्यालय है वहां पहले एक ही शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में अभी भी दिव्यांग शौचालय का निर्माण कार्य शुरु नहीं हुआ है। उन्हें जल्द शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें