फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी छात्रों के यूनिफार्म की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के स्कूल पोशाक की रकम अब सीधे अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए अभिभावकों के बैंक डिटेल्स सहित अन्य जरूरी विवरण एकत्रित किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक स्कूल पोषाक के लिए लिए अभिावकों के खाते में 600 रुपये भेजे जाएंगे। इन रुपयों से अभिभावक अपने बच्चों के लिए ड्रेस खरीद सकेंगे। सैदपुर विकासखंड में 43 कंपोजिट, 22 जूनियर और 114 प्राथमिक सहित कुल 179 विद्यालय हैं। इनमें से कक्षा एक से आठ तक के नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग 24266 हजार है। इनमें छात्रों की संख्या 12638 और छात्रों की संख्या 11628 है। अब तक परिषदीय विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों को सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष पाठ्य पुस्तकों के अलावा ड्रेस, जूता, मोजा और बैग आदि वितरित किया जाता था। इसमें पाठ्य पुस्तक, जूता, मोजा और बैग की खरीदारी तो शासन स्तर से की जाती थी लेकिन ड्रेस की खरीदारी स्थानीय स्तर पर ही की जाती थी। इसके लिए एक विद्यार्थी को दो ड्रेस उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय को 600 रुपये दिए जाते थे। गुणवत्ता पर अभिभावकों की ओर से प्राय: सवाल किए जाने से शासन ने इस बार ड्रेस के लिए स्कूलों को मिलने वाले छह सौ रुपये को अभिभावकों के खाते में भेजने का निर्णय लिया है। इससे अभिभावक अपने बच्चों को मनमाफिक ड्रेस बनवा सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि अभिभावकों के खाते में ड्रेस की रकम भेजने के लिए विभाग की ओर से अभिभावकों का आधार कार्ड और बैंक डिटेल सहित अन्य कागजात एकत्र करने का कार्य शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें