फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: समाजसेविका के समर्थन में वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद। उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद द्वारा प्रमुख समाजसेविका मीरा राय के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के खिलाफ मुहम्मदाबाद के अधिवक्ताओं का बुधवार को तीसरे दिन भी तहसील के सभी राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार जारी रहा। जिससे तहसील के न्यायालयों में कामकाज ठप रहा।
उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद सालिक राम द्वारा 20 जुलाई को जन समस्याओं को लेकर उनसे मिलने के लिए गई प्रमुख समाजसेविका मीरा राय के साथ दुर्व्यवहार कर चेंबर से बाहर कर देने का आरोप है। इस मामले में सिविल बार एसोसिएशन की शुक्रवार को हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी के कृत्य के विरोध में सिविल और तहसील के सभी न्यायालयों का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

प्रस्ताव की प्रति राजस्व परिषद और महिला आयोग को भेज कर अधिकारी के खिलाफ कार्यवाई की मांग की। कार्यवाई न होने पर 24 जुलाई को सेंट्रल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद की बैठक में उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण तक तहसील के सभी राजस्व न्यायालयों का अनिश्चित काल तक हड़ताल करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इसी क्रम में तहसील के न्यायालयों में तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। जिसके चलते राजस्व के सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य ठप रहा। वादकारियों का कार्य न होने से उन्हें निराश होकर वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें