फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: धूप और उमस के बीच भी दिखा उत्साह, किया महादान

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय कारगिल दिवस पर 35 महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन
मुख्य अतिथि सीएमओ और प्राचार्य ने किया उद्घाटन, रक्तदाताओं को बढ़ाया हौसला
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में बुधवार को विजय कारगिल दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद उत्साह से भरे 35 महादानियों ने रक्तदान किया, जबकि 41 ने पंजीकरण कराया। मुख्य अतिथि सीएमओ डा. देश दीपक पाल और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्राेफेसर आनंद मिश्रा ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। साथ ही रक्तदान के लिए आए लोगों का हौसला बढ़ाया। शिविर में नर्सिंग काॅलेज की छात्राओं और पुलिस कर्मियों का जज्बा देखते ही बन रहा था।
सीएमओ ने कहा कि आज भी लोग रक्तदान करने में हिचकते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि इससे रक्तदाता स्वस्थ रहता है, वहीं एक यूनिट से कई जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। जिस तरह से जागरूक करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, वह निश्चित तौर पर समाज के हित में है।
विज्ञापन

महादानियों को प्रमाण-पत्र देते हुए सीएमएस डा. राजेश सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों में समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए। अमर उजाला फाउंडेशन लगातार ऐसे शिविर आयोजित कर एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। बीएसए हेमंत राव ने कहा कि अगर उजाला द्वारा समय-समय पर आयोजित ऐसे शिविर से जहां समाज में जागरूकता आ रही है, वहीं जरूरमंदों को रक्त भी मिल जा रहा है। कहा जाए तो अमर उजाला जागरूकता के साथ जरूरतमंदों को एक नया जीवन भी प्रदान कर रहा है।
रेवतीपुर थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी और एसपी कार्यालय में मानीटरिंग सेल के प्रभारी रामकवल यादव ने खुद रक्तदान कर वहां मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डा. केके सिंह, साकेत, बृजेश सहित अन्य कर्मियों का काफी सराहनीय योगदान रहा।


इन महादानियों ने किया रक्तदान
राजकुमार सिंह, तारकेश्वर सिंह, रामध्यान यादव, संजय सिंह, हर्ष सिंह, रघुवीर सिंह, कुशांत सिंह, पिंटू यादव, सूरज यादव, राकेश रंजन, आशुतोष राय, गोपाल, कुशल पाल, शुभम श्रीवास्तव, आलोक त्रिपाठी, देवेश सिंह, विरेश सिंह, विनय कुमार तिवारी, अराधना चौहान, पल्वी सोनकर, पल्वी, दुर्गेश सिंह, अजय सिंह, अमितेश मिश्रा, गोविंद चौधरी, सुनील निषाद, प्रशांत सिंह, पीयूष राय, सपन दुबे, प्रदीप राय मंटू, हवलदार चौधरी, गिरीश सिंह, गुलशन चौधरी, टिंकू चौधरी, रत्नेश सिंह ।
विज्ञापन


-


हादसे के दिन लोगों ने की थी मदद, अब हमारी बारी...गाजीपुर। रक्तदान शिविर में लोग स्वैच्छिक रक्तदान करने तीन छात्राएं भी पहुंची। छात्राओं की काॅलेज बस 18 जुलाई को मरदह थाना क्षेत्र के करदह कैथवली चट्टी के पास एक शव वाहन से टकरा गई थी। इनमें तीनों छात्राओं को चोटें आईं थी। हादसे के दिन को याद करते हुए वे रक्तदान करते पहुंचीं थीं। अराधना चौहान, पल्लवी सोनकर और पल्लवी कुमारी ने बताया कि हमें दूसरों के लिए जीना चाहिए। हादसे की घटना से हमलोगों को बड़ा सबक मिला। उस दिन हमलोगों की मदद करने कई लोग आए थे। ऐसे में हमें भी लोगों की मदद करनी चाहिए। हालांकि पहली बार ब्लड डोनेशन कर रही हूं। रक्तदान करके काफी सुकून मिला। समाज के लोगों को ऐसे शिविरों में प्रतिभाग कर रक्तदान जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें