फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ताड़ीघाट स्टेशन को रेल लाइन से जोड़ने के लिए काम शुरू

विज्ञापन
ताड़ीघाट स्टेशन को चालू करने के लिए जेसीबी से मिट्टी भराई का होता कार्य-संवाद
विज्ञापन
सुहवल। करीब 147 वर्ष पुराना ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन एक बार फिर से चालू होने की दिशा में आगे बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को ढाई किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के लिए मिट्टी भराई का काम शुरू कर दिया गया, जिससे इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को रफ्तार मिल गई है।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय ने मार्च 2024 में इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया को मंजूरी देते हुए करीब 11 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। इसके बाद पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के अधिकारियों ने निर्माण कार्य शुरू कराया। परियोजना के तहत नए तारीघाट स्टेशन के पास स्थित पुलिया नंबर-12 से पुराने स्टेशन तक नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी।
बृहस्पतिवार को पोकलेन मशीनों से एंबैंकमेंट (मिट्टी भराई) का कार्य तेज गति से शुरू हुआ, जिसे परियोजना का अहम प्रारंभिक चरण माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी योजना को चार माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना में ट्रैक बेड निर्माण, बैलास्ट बिछाने, रेलवे लाइन का विद्युतीकरण, स्टेशन भवन व प्लेटफॉर्म का आधुनिकीकरण और परिसर का सौंदर्यीकरण शामिल है। पहले चरण में माल ढुलाई को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसके लिए गुड्स साइडिंग के साथ लोडिंग-अनलोडिंग की सुविधा विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

2023 में पुराने ताड़ीघाट स्टेशन को बंद किया था

फरवरी 2023 में पुराने ताड़ीघाट स्टेशन को बंद कर दिया गया था। हालांकि, क्षेत्रीय जरूरतों को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने इसके पुनर्विकास का निर्णय लिया। जुलाई 2023 में सर्वे टीम की रिपोर्ट के आधार पर इस परियोजना को अंतिम स्वीकृति मिली। दानापुर मंडल के पीडब्ल्यूआई दिलीप कुमार ने बताया कि ढाई किलोमीटर लंबी रेल लाइन के लिए मिट्टी भराई का काम शुरू हो गया है। करीब 11 करोड़ रुपये की इस परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। स्टेशन के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी और शहर से घाट तक कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें