सेवराई। ताड़ीघाट-बारा मार्ग के रास्ते कर्मनाशा पुल पार कर बिहार में लकड़ी की तस्करी की जा रही है। ऐसे ही क्षेत्र के देवल कर्मनाशा पुल से भी लकड़ी तस्करी हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस का सह पाकर लकड़ी तस्करी धड़ल्ले से काम कर रहे हैं।
तस्करी के समय तस्कर बाइक से लकड़ी से लदी गाड़ी के साथ चलते हैं और बिहार सीमा तक पहुंचाने के बाद लौट जाते हैं। क्षेत्र के देवल, बारा, गहमर, करहियां, भदौरा, अमौरा, सायर आदि गांव के कुछ लोग इसकी तस्करी करवाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
जमानिया के रेंजर मकसूद हुसैन ने कहा, तस्करी की सूचना मिलते ही छापेमारी की जाती है। गुप्तचरों को भी लगाया गया है। अगर लकड़ी तस्कर पकड़ में आए तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर इसकी तस्करी नहीं होने दी जाएगी।