फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते आठ पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लखनऊ स्थित अग्रवाल कालेज में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में 13 से 16 जनवरी तक ओपन यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें गाजीपुर के आठ खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया।
विज्ञापन

जिला सचिव विपिन सिंह यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
उन्होंने बताया कि पदक विजेता खिलाड़ियों में सब जूनियर वर्ग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में कृति सिंह स्वर्ण, इलमा आफरीन 29 भारवर्ग में, महादेव 33 किलोग्राम भारवर्ग और मोहम्मद एहतेशाम कमाल को सब जूनियर वर्ग के 38 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक मिला। इसके अलावा, नगमा परवीन, देवेंद्रनाथ, प्रद्युम्न, काजल को कांस्य पदक मिला। बताया कि टीम कोच सत्यदेव पांडेय को नियुक्त किया गया था।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नेशनल रेफरी विपिन सिंह यादव को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव सीके शर्मा ने सम्मानित किया। डिस्ट्रिक्ट गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, प्रशिक्षक मनोज कुमार, सुशील गुप्ता, अभिभावक अमोल विक्रम सिंह, फ़ैसल कमाल सिद्दीकी आदि ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें