फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मास्टर्स नेशनल गेम्स में 3 पदक जीते

विज्ञापन
पांचवीं मास्टर्स नेशनल गेम्स में पदक विजेता सेना के पूर्व कैप्टन बब्बन राम। संवाद
विज्ञापन
रेवतीपुर। विकास खंड क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव निवासी और भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन बब्बन राम ने पांचवीं मास्टर्स नेशनल गेम्स में स्वर्ण सहित तीन पदक अपने नाम किए। उनकी इस सफलता से परिजनों, ग्रामीणों के साथ ही जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 20 से 22 मार्च के बीच पांचवीं मास्टर्स नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व कैप्टन बब्बन राम ने 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत, 300 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य और 4×100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। बब्बन राम वर्ष 1979 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2009 में वह कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने 65 प्लस आयु वर्ग के मास्टर्स एथलेटिक्स के लिए तैयारी शुरू की। वर्ष 2021 में पहली बार उन्होंने इसमें प्रतिभाग किया, जिसके बाद से अब तक वह इस प्रतियोगिता में कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। पूर्व कैप्टन बब्बन राम क्षेत्र सहित जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय परिवार, मित्रों और समर्थकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें