पांडेपुर राधे स्थित पीएचसी में प्रसव केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ करतीं ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह।
- फोटो : संवाद
क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडेपुर राधे पर मंगलवार को संस्थागत प्रसव केंद्र का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह ने कहा कि प्रसव केंद्र खुल जाने से आसपास के गांव की महिलाओं को अब दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह प्रसव केंद्र 24 घंटे खुला रहेगा, जिसका लाभ सभी ग्रामीण क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं को मिलेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह में एक्स-रे मशीन मंगवाया है। इसी वर्ष अल्ट्रासाउंड मशीन भी लग जाएगी। अधीक्षक डॉ रविरंजन ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर धीरे-धीरे सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति महिला और व बच्चे को विषम परिस्थिति में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिले पर जाने की आवश्यकता होगी। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक प्रेम प्रकाश राय ने गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों के टीकाकरण की भी सुविधा अगले माह से शुरू करने की बात कही। इस मौके पर डॉ आसिफ लारी, बृजेश सिंह, अनिरुद्ध सिंह, प्रभुनाथ, पियूष सिंह, रियाज आदि मौजूद रहे।