फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य तो इंटर कालेज की प्रधानाचार्य बनी बेटियां

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बशीर खान महिला पीजी कॉलेज में एक दिन की प्राचार्य बनी छात्र? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में जहां विविध कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं का सम्मान किया गया। वहीं महाविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को एक दिन का प्राचार्य बनाकर सम्मान दिया गया। एक दिन के लिए बनी प्राचार्य ने छात्राओं की समस्या सुनने के साथ कई दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

सेवराई : तहसील क्षेत्र के बशीर खान महिला महाविद्यालय में एक दिन की प्राचार्य बनी छात्रा शबाना खातून ने छात्राओं की समस्याएं सुनी। इस दौरान छात्राओं ने महाविद्यालय में कोविड-19 के कारण पढ़ाई नहीं हो पाने और पाठ्यक्रम अधूरा होने की बात बताई। प्राचार्य ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि अतिरिक्त कक्षाएं चलाते हुए तय समय तक पाठ्यक्रम पूरा किया जाएगा। पेयजल की समस्या पर उन्होंने प्रबंध समिति को पत्राचार किया। प्रबंधक गुलाम मजहर खान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विद्यालय की छात्रा को एक दिन के लिए प्राचार्य बनाया गया था। मरदह : केलही गांव स्थित शिवपूजन सिंह इंटर कालेज की कक्षा-11 की छात्रा खुशबू यादव को एक दिन का प्रधानाचार्य एवं रिया पांडेय को उप प्रधानाचार्य बनाया गया। प्रधानाचार्य ने देर से आने वाले छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कड़ी चेतावनी दी। अंत में प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर लिपिक संदीप यादव, प्रदीप पति पांडेय, हरिकेश सिंह, शैलेंद्र प्रजापति, रणजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें