फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कानपुर के कमला क्लब में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 20 मई से

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कानपुर के कमला क्लब में 20 मई से डॉ. गौर हरी सिंघानिया स्मारक महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कानपुर (रेड), प्रयागराज क्रिकेट एसोसिएशन, गाजीपुर मंडल, कानपुर (ब्लू), सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन और लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन की टीमें हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले वाली 15 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि 20 मई को गाजीपुर का सामना प्रयागराज से, 21 मई को कानपुर (रेड) से होगा। प्रत्येक मैच 35 ओवर के होंगे। हर मैच में एक सुपर सब खिलाड़ी का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की टीम में रिदिमा यादव (कप्तान), प्रीतम यादव (उप कप्तान), आकांक्षा पांडेय, सलोनी प्रजापति, खुशबू, गरिमा, वैष्णवी यादव (विकेटकीपर), अनीता यादव, अनामिका यादव, आकृति यादव (विकेटकीपर), अंजलि सिंह, अंजलि यादव, आयुषी यादव, कालिंदी चौहान और श्वेता यादव शामिल हैं। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. उमेशचंद्र राय, ने बताया कि गाजीपुर मंडल टीम की कप्तान रिदिमा यादव टीम प्रबंधक की भूमिका भी निभाएंगी। सभी प्रतिभागी खिलाड़ी 19 मई की शाम 7 बजे कमला क्लब में अपनी रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें। इस दौरान यूपीसीए की अपैक्स कौंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें