फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के चितावन पट्टी गांव में स्थित एक मकान में बुधवार को दिन बेग संदिग्ध अवस्था में साड़ी के फंदे में पंखा के सहारे लटकती एक विवाहिता मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि कल्यानपुर ग्रामसभा के जग्गी का पहरा गांव निवासी जोखन यादव की पुत्री मंजू (25) की शादी 29 मई 2019 को चितावन पट्टी गांव निवासी रामनाथ यादव के पुत्र विजयशंकर यादव के साथ हुई थी। पति बंगलुरु में रहकर ट्रक का चालक है। रोज की तरह वह बुधवार को भी घर में थी। परिवार के लोग कहीं गए थे। शाम को करीब तीन बजे परिवार के लोग घर पहुंचे और कमरे में गए तो देखा कि मंजू साड़ी के फंदे से पंखा के सहारे लटक रही थी। यह देख परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। सूचना मिलते पर विवाहिता के पिता जोखन यादव एवं भाई हीरालाल भी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें