फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के लिए महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत

Sat, 07 Oct 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना को लेकर रविवार को महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इसकी तैयारी चल रही है। पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। एक दिन पूर्व शनिवार को व्रत रखने वाली महिलाएं पर्व से संबंधित सामानों की खरीदारी में जुटी रहीं। कुश, चलनी, करवा आदि की खरीद करने के साथ ही संजने-सवंरने के क्रम में शहर के ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। इस पर्व पर निर्जला व्रत रहकर महिलाएं पूजा-पाठ करती हैं तथा शाम को शृंगार कर चलनी में पति का दीदार कर चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के दीर्घायु होने की कामना करती हैं।
विज्ञापन



करवाचौथ को लेकर पिछले कई दिनों से महिलाओं में उत्साह है। वह बेसब्री से इस पर्व का इंतजार कर रही थीं। पर्व से संबंधित सामानों की दूकानें मिश्रबाजार, चीतनाथ, लालदरवाजा, स्टेशन आदि मुहल्लों में तीन दिन पहले ही सजा दी र्गइं। पर्व के एक दिन पूर्व शनिवार को बाजारों में महिलाएं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने चलनी, कुश, मिट्टी करवा सहित पूजा सामग्री की खरीदारी की। इसके साथ ही कपड़ों की दूकानों से साड़ी, सूट तथा अन्य प्रकार के परिधानों की खरीद की। शृंगार की दूकानों पर भी महिलाओं की भीड़ लगी रही। मिश्रबाजार में दूकानदार राजन गुप्ता और अमित ने बताया कि कुश पांच रुपये का पांच, सादी चलनी 20 और लेश वाली 30, छोटा-बड़ा करवा 20 से लेकर और 30, फोटो की बिक्री पांच से लेकर 50 रुपये तक में की गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें