फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्वयं सहायता समूह के जरिये महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को बाराचवर ब्लॉक क्षेत्र के ताजपुर गांव में स्वयं सहायता समूह केंद्र के नवनिर्मित भवन एवं अमृत सरोवर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के जरिये प्रशिक्षित होकर समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। इससे उनकी आय बढ़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र से महिलाओं को अगरबत्ती, मोमबत्ती, टॉयलेट क्लीनर, हैंडवॉश आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अमृत सरोवर के माध्यम से एक तरफ जहां जल संरक्षण होगा, वहीं दूसरी तरफ सरोवर के किनारे लगे पेड़ों से पर्यावरण शुद्ध होगा। गांव को साफ-सुथरा बनाने में लोगों को सहयोग करने की जरूरत है।
ग्राम पंचायत की तरफ से गांव से एकत्र कूड़ा अपशिष्ट केंद्र पर री-साइकिल कर कंपोस्ट बनाया जाएगा। कहा कि सरकारी योजना लोगों के सहयोग से चलती है। इसे बेहतर ढंग से चलाने में सबको सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की ओर से अमृत सरोवर में लोगों को नौकायन का लाभ पहुंचाने के लिए नाव की व्यवस्था की गई है, जो स्वयं सहायता समूह के माध्यम से चलाई जाएगी।
इस मौके पर बाराचवर की बीडीओ सीमा कुमारी ने डीएम को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, ब्लॉक प्रमुख बृजेंद्र सिंह, डीसी मनरेगा डीएम दुबे, वीडीओ अरुण कुमार आदि मौजूद थे। संचालन सुधीर जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें