फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महिलाओं ने एसडीओ को बनाया बंधक, उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
भीमापार बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं-संवाद - फोटो : विद्यालय में सचिन शुक्ला को मिठाई ​खिलाते प्रबंधक व अन्य।
विज्ञापन
भीमापार। विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार की दोपहर स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल से परेशान महिला उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र के इकरा कुड़वा, उचौरी और अमीरहां गांव की दर्जनों महिलाओं ने उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीओ को उनके कमरे में ही बंधक बना दिया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि हम यहां अपनी समस्या लेकर कई दिनों से आ रहे थे लेकिन कोई सुन नहीं रहा था। कुछ कहने पर कहते थे कि गाजीपुर जाओ।
विज्ञापन

नाराज महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उनके बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। जहां पहले हर महीने 250 से 400 रुपये तक बिल आता था, वहीं अब 4 से 5 हजार रुपये तक का बिल भेजा जा रहा है। 300-400 रुपये बकाया होने पर भी बिजली का कनेक्शन काट दिया जा रहा है, जबकि बिल जमा करने के बाद भी 2-3 दिनों तक आपूर्ति बहाल नहीं की जाती। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने विभाग से मांग किया कि उनका बिल सही किया जाए और तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। साथ ही उन्होंने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर पुनः लगाने की भी मांग उठाई। इसी दौरान गहमा-गहमी बढ़ने की सूचना पर भीमापार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हस्तक्षेप कर एसडीओ को मुक्त कराया। बाद में सैदपुर से महिला पुलिस कर्मियों को भी बुलाया गया।
एसडीओ प्रदीप सिंह ने महिलाओं को समझाने का प्रयास करते हुए कहा कि मीटर बदलना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, लेकिन बढ़े हुए बिल और आपूर्ति बाधित होने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से प्रार्थना पत्र देने को कहा और आश्वासन दिया कि तीन दिन के भीतर समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा जिसके बाद महिलाओं ने 3 दिनों की मोहलत दी। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विभाग के एक कर्मचारी पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया। इस मौके पर सीमा देवी, राधिका देवी, रीमा, अनिता, सुनीता, अंजली, सावित्री, शीला सहित कई अन्य महिलाएं प्रदर्शन में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें