फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं में गाजीपुर का वर्चस्व

Thu, 21 Jan 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी जोन की 19वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता गुरुवार को समाप्त हो गई। पुलिस लाइन में इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मिर्जापुर पहले और गाजीपुर दूसरे तथा महिला वर्ग में गाजीपुर प्रथम और वाराणसी को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के 110 मीटर हाई हर्डिल में मिर्जापुर के अभय यादव पहले और यहीं के रामलखन यादव दूसरे स्थान पर रहे। 100 गुणा चार मीटर रिले रेस के पुरुष वर्ग में मिर्जापुर और महिला वर्ग में गाजीपुर सबसे आगे रहा। पुरुष वर्ग में गाजीपुर तथा महिला वर्ग में मिर्जापुर को दूसरा स्थान मिला।


4 सौ गुणा 4 मीटर रिले दौड़ में पुरुष वर्ग में मिर्जापुर प्रथम और गाजीपुर द्वितीय तथा 5 हजार मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में गाजीपुर के माता प्रसाद पहले और मिर्जापुर के रामशीष यादव दूसरे तथा महिला वर्ग में गाजीपुर की प्रियंका चौरसिया प्रथम और वाराणसी की अनुपमा भारती द्वितीय रहीं।
विज्ञापन



3 हजार मीटर स्टेपल रेस में गाजीपुर के विकास यादव प्रथम और मिर्जापुर के विनय यादव द्वितीय तथा 4 सौ मीटर लो हर्डिल में गाजीपुर के पवन कुमार पहले और मिर्जापुर के शिव प्रताप यादव दूसरे स्थान पर रहे। समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर लल्लन राय ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।


आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने इस तरह के आयोजन पर बल दिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर वेद प्रकाश सिंह तथा प्रतिसार निरीक्षक धीरेंद्र कुमार राव आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें