फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली उपकेंद्र पर महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। स्थानीय गांव में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान महिलाओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। गर्मी और उमस से त्रस्त महिलाओं ने बिजली उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि मनमाने तरीके से बिजली आपूर्ति की जा रही है। समय से बिल भरने के बाद भी बिजली कटौती की जा रही है।
महिलाओं का कहना था कि जर्जर तारों के कारण आए दिन फाल्ट हो रहा है। बिजली निगम जर्जर तारों को दुरुस्त नहीं कर रहा है। गर्मी का समय चल रहा है। गर्मी में बिजली कटौती होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बइस मौके पर सविता, मीना, पुष्पा, गीता, देवी वर्मा, सोनी वर्मा, रीता आदि मौजूद रहीं। एसडीओ अमित सिंह ने बताया कि संबंधित लाइनमैन को करीब 50 मीटर जर्जर तार बदलने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें