गाजीपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में छह अगस्त को जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी ने यह जानकारी दी। महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम के लिए यह जनसुनवाई का आयोजन किया गया है। जनसुनवाई के लिए राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता श्रीवास्तव नामित हैं। संवाद