फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बारिश से गिरी दीवार, क्षतिग्रस्त हुआ वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से शहर कोतवाली के उदू बाजार मोहल्ले में शनिवार की रात एक पुराने मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। इससे वहां खड़ा एक चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं विद्युत पोल टूटकर सड़क गिर गया। इससे उर्दू बाजार होते हुए सुखदेवपुर चौराहा तक जाने वाला मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। सूचना पर पहुंच बिजली निगम के कर्मियों ने टूटे विद्युत पोल और तार को हटाया। नगर क्षेत्र में शनिवार की देर रात से हो बारिश से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली। निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर खंभे से बिजली के तार को अलग कर बिजली को बहाल करते हुए टूटे हुए खंबे को किनारे कर दिया, जिसके बाद से उस मार्ग पर यातायात बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें