फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 जगह महिला होंगी प्रमुख

Sun, 17 Jan 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 ब्लाक प्रमुख चुनाव की डुगडुगी तो अभी नहीं बजी है लेकिन उसकी हलचल जरूर दिखाई देने लगी है। आगामी चुनाव में जिले की सोलह में से आधा दर्जन सीटों पर आधी आबादी का कब्जा होना तय है।
विज्ञापन


जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1679 एवं जिला पंचायत सदस्य के 67 पदों के लिए चुनाव कराया गया।

दूसरे दौर में सोलह विकास खंडों के 193 न्याय पंचायतों के 1237 ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद की 15667 सीटों के लिए भी मतदान कराया जा चुका है।

पिछले दिनों जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। अब बारी आ गई है ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव की। इस चुनाव का कार्यक्रम तो अभी घोषित नहीं हुआ है लेकिन इसके जल्द घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


 इस महीने के अंत या अगले महीने की शुरुआत में इसके होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले के सोलह विकास खंडों के ब्लाक प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव में छह से ज्यादा  सीटों पर महिलाओं का कब्जा होना तय है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले की ब्लाक प्रमुख पद की जिन सीटों पर आधी आबादी का कब्जा होना तय है, उनमें सैदपुर अनुसूचित जाति महिला, भांवरकोल एवं भदौरा पिछड़ा वर्ग महिला तथा देवकली, जखनिया एवं मनिहारी महिलाओं के लिए सुरक्षित है।

सदर एवं कासिमाबाद की सीट अनुसूचित जाति तथा बिरनो, मरदह एवं मुहम्मदाबाद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इसके अलावा अनारक्षित वर्ग के लिए करंडा, बाराचवर, सादात, जमानिया एवं रेवतीपुर ब्लाक प्रमुख की सीट सुरक्षित है। चुनाव का समय करीब आते ही संभावित दावेदार सक्रिय हो गए हैं। चुनाव में बाजी मारने के लिए उनकी तरफ से जोर आजमाइश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें