फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला और चालक की मौत

Sun, 29 Mar 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली और करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के भीतर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

नंदगंज थाना क्षेत्र के जातपुर बबुरा गांव की रहने वाले भोला बिंद की पत्नी चांदमुनि देवी (25)  अपने भाइयों के साथ मायके कोतवाली क्षेत्र के मनुआपुर में रहती थी। रविवार सुबह वह टेम्पो से अपनी मौसी के घर सहेड़ी जा रही थी। इस दौरान चौकिया मोड़ से पहले हंसराजपुर की तरफ से ट्रक से टेम्पो की टक्कर हो गई, जिससे टेम्पो सड़क किनारे खेत में पलट गया। इस घटना में टेम्पो में सवार चांदमुनि देवी, शेखपुर जंगीपुर गांव निवासी मंती देवी (25) गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

 घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में टेम्पो से महिलाओं को बाहर निकाला। इसके बाद लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने चांदमुनि को मृत घोषित कर दिया। मंती का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही मृतका के परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


 पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दुबिहा संवाददाता के अनुसार बलिया जिले के रेवती गांव निवासी शंकर यादव (45) वाराणसी से ट्रक पर दाल लादकर बलिया ले जा रहा था। रात करीब साढ़े 8 बजे करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लट्ठूडीह पुलिया पर किसी काम के लिए ट्रक खड़ा कर दिया। इसके बाद नीचे उतरकर पुलिया की रेलिंग पर बैठा था। इसी दौरान पुलिया धंस गई, जिससे ट्रक शंकर के ऊपर पलट गया, जिससे वह ट्रक के नीचे दब गया।

उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात क्रेन के सहारे ट्रक को सीधा करवाया तो देखा कि शंकर मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना मृतक के घरवालों को दे दी है।


दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बकसड़ा गांव से दिलदारनगर की ओर आ रही आटो उसिया के पास सड़क किनारे पलट गई। रविवार की सुबह हुई इस घटना में 9 महिलाएं धर्मशीला (40), तेतरी (32), रामदुलारी (28), आशामती (34), सुशीला (28), चांदमुनी 38, सरस्वती 36, देवंती 35 और चौथी देवी 30 घायल हो गई। उनका प्राथमिक उपचार दिलदारनगर में कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें