फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नौ महीने पहले किया प्रेम विवाह, मायके जाने से मना करने पर विवाहिता ने की खुदकुशी

विज्ञापन
रेवतीपुर गांव में मकान के कमरे में लगे साड़ी के फंदे से लटकती मिली विवाहिता की खबर में-------मृ
विज्ञापन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के भीष्मदेव राय पट्टी गांव में रविवार को एक विवाहिता मकान की छत में लगे पंखे के हुक में फंदे से लटकती मिली। करीब नौ महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद ओमप्रकाश ने कुशीनगर जनपद के हाटा थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी प्रीति पटेल (22) से विवाह किया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर के मुताबिक जगजीवन राम ने बताया कि उनका बेटा ओमप्रकाश राम मजदूरी करता है। ओमप्रकाश ने कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी प्रीति पटेल (22) से विवाह किया था। विवाह से प्रीति के मायके पक्ष के लोग नाराज रहते थे।
घटना से एक दिन पहले प्रीति ने पिता इंद्रमणि पटेल से फोन पर मायके आने की इच्छा जताई थी, लेकिन किसी कारणवश उसे आने से मना कर दिया गया था।
इसके बाद वह परेशान दिखाई दे रही थी। गुस्से में उसने घर में रखी शीशे की अलमारी पर हाथ मार दिया, जिससे उसका हाथ लहूलुहान हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह साड़ी के फंदे से लटक रही थी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के ससुर ने दरवाजा तोड़ा और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें