फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, एक महिला की हुई मौत; दूसरी का अस्पताल में चल रहा इलाज

Sat, 18 Apr 2026 09:54 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां कार से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के सैदपुर थानाक्षेत्र के औड़िहार गांव के पास शनिवार की शाम कार और स्कूटी की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रही दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल स्कूटी चला रही महिला को सीएचसी सैदपुर में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया है।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
सैदपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि, खानपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी संध्या (40) वाराणसी के महमूरगंज में किराए के मकान में रह कर अपने बच्चों को पढ़ा रही थीं, जबकि पति धर्मेंद्र गुजरात स्थित एक निजी कंपनी में कार्य कर रहे हैं। 

शनिवार को अध्यापिका प्रेमलता (50) के साथ सैदपुर नगर में अपनी बहन सपना के बीमार बच्चों का हाल जानने स्कूटी से आई थीं। शाम को दोनों स्कूटी से ही वापस लौट रही थीं। स्कूटी प्रेमलता चला रही थी, जबकि संध्या पीछे बैठी हुई थी। औड़िहार गांव के पास गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर पीछे से आ रही एक कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: नई दुकान के लिए घर में रखा था इलेक्ट्रॉनिक सामान, शॉर्ट सर्किट से लगी आग; बाल- बाल बचा पांच साल का मासूम
विज्ञापन


टक्कर से प्रेमलता सड़क किनारे खेत में जा गिरीं, जबकि संध्या सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आ रही दूसरी कार ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमलता को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मृतका के पति धर्मेंद्र को दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें