फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रामपुर बंतरा कट के पास सड़क हादसे में----मृतका सुशीला सिंह की फाइल फो
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के रामपुर बंतरा के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के कट के पास शुक्रवार को अज्ञात चार पहिया वाहन के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में घायल पति ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कराई। पुलिस ने महिला के शव को मॉच्युरी हाउस भेजकर वाहन और अज्ञात चालक की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि करंडा थानाक्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी सुरेंद्र नाथ सिंह ने तहरीर दी है कि शुक्रवार को सुबह वाराणसी में एक रिश्तेदार के यहां तेरहवीं में शामिल पत्नी सुशीला सिंह (69) को बाइक से लेकर वापस गांव जा रहा था। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के रामपुर बंतरा कट के पास वाराणसी के तरफ से आ रही वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में धक्का मारने के बाद चालक वाहन को लेकर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सुशीला सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें