पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना करते हुए मृतका के पति से पूछताछ की। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका के गले पर चापड़ से वारकर हत्या की है। पति की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
जल्दी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। वहीं, आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टी हो सकेगी।