फोन पर पति ने कहा- पूजा में जाने की बात कर निकली थी
पुलिस के मुताबिक, घायल महिला का पति मंदबुद्धि है। जबकि उसकी दो बेटी और एक बेटा भी है। पुलिस की ओर से सूचना दिए जाने के बाद भी परिवार के लोग अस्पताल में नहीं आए और न ही घटना के संबंध में कोई तहरीर दिए। हालांकि, पुलिस के मुताबिक फोन पर उसके पति ने बताया कि वह शाम को पूजा में जाने की बात कहकर निकली थी।
चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही पुलिस
पुलिस अपराध की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू किया है। पीड़िता के परिजनों के न आने पर गांव के ही चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है, जो क्षेत्र में ही तैनात है। तहरीर के मुताबिक, सुबह सात बजे गांव के लोगों ने शोर मचाया तो वह मौके पर पहुंचा। 32 वर्षीय महिला अधमरा अवस्था में पड़ी थी। गले में कटे का गहरा निशाना है। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
बोले अधिकारी
महिला के गले पर कटे का निशान है। सूचना पर पहुंची पुलिस मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आई। बेहतर उपचार के लिए उसे वाराणसी रेफर किया गया है। दुराचार की पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल, मेडिकल कराया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। - ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, एएसपी सिटी