फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महिला ने आठ के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। नोनहरा थाना क्षेत्र के मीरदादपुर गांव की एक महिला ने बृहस्पतिवार की देर शाम आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मीरदादपुर गांव निवासी संगीता ने तहरीर देकर बताया कि पति आशीष बिंद सहित अन्य ससुरालीजनों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में उन्होंने अपने बयान के साथ-साथ साक्ष्य भी प्रस्तुत किए थे। इसके बावजूद विवेचक द्वारा कुछ आरोपियों का नाम आरोप पत्र से हटा दिया गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कुछ आरोपी पुलिस व रेलवे विभाग में तैनात हैं, जिससे विवेचना प्रभावित हुई है। आरोपियों द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से अभद्र भाषा और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया पीड़िता कि तहरीर पर आशीष बिंद, सुबास चंद बिंद, राजकुमार, सूर्यभान, चंद्रभान, अरविन्द, सपना, प्रमिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें