फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से महिला की मौत, पांच बीमार

विज्ञापन
जमानियां के मच्छरमारा गांव में डायरिया से पीड़ित मरीजों का उपचार करते डा. आनंद कुमार। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के मच्छरमारा गांव में गुरुवार को डायरिया से एक महिला की मौत हो गई। जबकि पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसमें से चार को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है और एक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग इस गांव पर पैनी नजर गड़ाए हुए है।
विज्ञापन

इलाके के दरौली ग्रामसभा के मच्छरमारा गांव से डायरिया पीड़ित करीब चार रोगी नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जिसका मुख्य कारण दूषित खाना एवं जल बताया जा रहा है। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को गांव में डायरिया फैलने की भनक लगी, तो प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रूद्रकांत सिंह ने तत्क ाल स्वास्थ्य कर्मदियों की टीम डा. आनंद कुमार के साथ मौके पर भेज दिया। मौके पर पहुंची टीम ने दवाओं के साथ जरूरी बचाव के तरिकों के बारे में बताया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के राम चरण की 28 वर्षीय पत्नी पुनीता देवी को खाना खाने के बाद उल्टी और दस्त शुरू हुआ। इसके कुछ देर के बाद वह सो गई और सुबह वह नहीं उठी। उसकी मौत हो चुकी थी। इसके साथ ही उदल बिंद के परिवार के 22 वर्षीय अहिल्या 36 वर्षीय अनुसुइया 13 वर्षीय पवन कुमार 12 वर्षीय राहुल कुमार राम भरोस की पत्नी 28 वर्षीय शांति देवी आदि डायरिया रोग से पीड़ित हैं। जिसमें से अहिल्या अनुसुइया पवन और शान्ति को प्राथमिक उपचार के बाद गाजीपुर रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य का इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की एक महिला का इलाज निजी चिकित्सालय में चल रहा है। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रूद्रकांत सिंह ने बताया कि डायरिया के पांच मरीज आए थे। जिसमें से अहिल्या नुसुइया पवन और शांति को प्राथमिक उपचार के बाद गाजीपुर रेफर कर किया गया है। अन्य का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि दूषित खाना एवं पानी पीने से सभी बीमार हुए है। बताया कि परिवार के लोगों के अनुसर जितने भी लोग बीमार हुए हैं, सभी ने रात में मच्छली का सेवन किया था। डायरिया गांव में पांव न पसारे इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को गांव भेजा गया है, जहां डायरिया से संबंधित जानकारी लोगों को दी गई और दवाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें